साहिबगंज में चंदन नामक कारोबारी संभालता है अवैध लॉटरी का कारोबार
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-अवैध लॉटरी के कारोबार से जुड़े पी झुनझुनवाला का लॉटरी का अवैध कारोबार तीन राज्यों में फैला है. पी झुनझुनवाला का नेटवर्क बिहार , झारखंड व पच्छिम बंगाल में फैला है.जहां पवन झुनझुनवाला के ब्रांड की लॉटरी की बिक्री होती है. सूत्र बताते है कि साहिबगंज में पी झुनझुनवाला का छपाई लॉटरी अलग-अलग थोक विक्रेता के लिए अलग कोर्ड वर्ड का छपाई होकर साहिबगंज आती है.सूत्र बताते है कि चंदन गुप्ता का सीएसएस, सौरभ साह का एएस, कल्लू का केएल, सन्नी का एसएम सहित ट्रिपल एक्स सहित कई कोर्ड वर्ड के लॉटरी साहिबगंज जाती है. उसके बाद थोक विक्रेता खुदरा लॉटरी बेचने वाले लोगों को लॉटरी देता है. सूत्र बताते है कि साहिबगंज व आसपास जिले में प्रतिबंधित लॉटरी का कारोबार जिसके कंधे के इर्द- गिर्द घूमता है. उनमें सबसे बड़ा नाम है पी झुनझुनवाला है. जो डेहरी ओनसोन का रहने वाला है. करीब एक दशकों से अधिक समय से लॉटरी के अवैध कारोबार को लेकर किंग रहा है. हाल के दिनों में कई कारोबारी जरूर सामने आए हैं. लेकिन पी झुनझुनवाला का करोबार कम नहीं हुआ. उसका साहिबगंज व साहिबगंज के पड़ोसी जिले ही नहीं बल्कि झारखंड, बंगाल से लेकर बिहार तक उसका नेटवर्क फैला हुआ है. साहिबगंज में उसका सबसे करीबी चंदन गुप्ता नामक लॉटरी कारोबारी
है. जो कई वर्षों लॉटरी का अवैध कारोबार कर धनकुबेर बन चुका है. हालांकि लॉटरी के कारोबार करने वाले के लोग बताते हैं कि चंदन से पहले उनके सगे संबंधियों का इस कारोबार से जुड़ाव रहा है.बताया जाता है कि पी झुनझुनवाला वक्त के साथ अपने कारोबार को बड़ा करता गया. साहिबगंज में कई लोगों के इनके कारोबार को आगे बढ़ा रहा है.साहिबगंज व आप-पास जिले में पवन झुनझुनवाला की लॉटरी एक नंबर पर बेची व खरीदी जा रही है.यहां इसे टक्कर देने वाला कोई नहीं है. बता दें कि पवन की सेटिंग कई राज्यों में लॉटरी का कारोबार करने वालों के साथ है.
जारी……..


