दुमका। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर दुमका जिला भाजपा ने छात्र हित और जनहित के मुद्दों को लेकर एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। आज मंगलवार को दुमका में एक विशाल आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसके जरिए भाजपा राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य छात्रों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों को तुरंत वापस लेना, छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना और राज्य में हुए विभिन्न घोटालों की सीबीआई जांच कराना है। भाजपा नेताओं ने साफ किया है कि वे इन गंभीर मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार तरीके से आवाज बुलंद करेंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दुमका में आयोजित होने वाले इस आंदोलन में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी खुद शामिल होंगे। उनके आगमन की खबर से स्थानीय छात्रों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा इस महाआंदोलन के माध्यम से जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरने के लिए पूरी तरह तैयार है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


