इस बार 28 अगस्त को साहिबगंज में मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व
अमन राय
पतना – हर साल सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है.भाई बहन के प्रेम विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक यह पर्व इस बार भी खास रहने वाला है.रक्षाबंधन के दिन बहन भाई की लंबी उम्र सुख समृद्धि और सुरक्षा की कामना करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधती है. बदले में भाई-बहनों को रक्षा और हर सुख दुख में साथ निभाने का संकल्प लेते हैं. हालांकि रक्षाबंधन पर भद्रा काल का विशेष महत्व रहता है. जिसके कारण राखी बांधने के शुभ मुहूर्त और समय में बदलाव हो सकता है. ऐसे में बोहरा शिव मंदिर के आचार्य केशव जोशी ने बताया कि रक्षाबंधन की सही तिथि भद्राकाल और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त इस बार वैदिक पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 27 अगस्त 2026 को दोपहर में होगा और इसका अंत 28 अगस्त 2026 को दोपहर में होगा. उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन का पावन पर्व 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को मनाया जाएगा. 28 अगस्त को राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 5 बज कर 7 मिनट से लेकर सुबह 9 बज कर 48 मिनट तक रहेगा. इसीलिए इस शुभ मुहूर्त में ही बहाने अपने भाई के कलाई में रक्षा सूत्र बंधेंगी.
भद्रा का साया और चंद्र ग्रहण…
धार्मिक मान्यता है कि भद्रा काल के दौरान राखी नहीं बांधनी चाहिए. हर बार रक्षाबंधन से लोगों के मन में भद्रा काल को लेकर चिंता बनी रहती है.हालांकि इस बार इसकी चिंता नहीं करनी पड़ेगी. दरअसल भद्राकाल रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही होगा पंचांग के हिसाब से 27 अगस्त की सुबह कुछ समय के लिए ही भद्रा लगेगी. इसका समय सुबह 9:03 मिनट से लेकर 9:32 तक रहेगा. इस तरह से रक्षाबंधन वाले दिन भद्रा का साया नहीं होगा. वही इस साल रक्षाबंधन वाले दिन ही चंद्र ग्रहण भी लग रहे हैं. हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.


