संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा के आवासीय कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित किया गया. पत्रकारों को संबोधित करते हुए अनंत कुमार ओझा कहा कि 21 अगस्त को झामुमो कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार ने छात्रों को ठगने का कार्य किया.रात में बत्ती बंद कर अंधेरा कर छात्रों को झामुमो के गुंडे व प्रशासन लाठी डंडे से पिटाई कर लोकतंत्र को शर्मसार किया है. गठबंधन सरकार नौकरी बेचने का कार्य, युवाओं का नौकरी छीनने का संयंत्र कर रही है. राज्य में प्रतियोगिता परीक्षा में अनियमितता और जेपीएससी/ जेएसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले में छात्रों ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया. झारखंड सरकार लाइट बुझाकर छात्रों के ऊपर लाठी चलाती है. गठबंधन की हिटलरशाही सरकार छात्रों के साथ बर्बरता किया.जिसकी जितनी भी निंदा की जाएं वह कम है.उन्होने कहा कि न्यायालय में सरकार की ओर से छात्रों को लेकर कुछ नहीं बोला गया. जिससे छात्रों में आक्रोश है.कांग्रेस के साथ रहते रहते जेएमएम भी तानाशाह हो गई है. छात्र जब मुख्यमंत्री ओर राहुल गांधी का पुतला दहन करने निकला तो छात्रों के ऊपर जेएमएम के गुंडे व प्रशासन लाठी डंडा से वार किया. छात्रों की आवाज को लाठी डंडे के सहारे दबाने का प्रयास कर रही है. छात्रों के आंदोलन को जब जब दबाने का कार्य किया गया है, तब तब सिंहासन डोला है. जनता की अदालत में सरकार को जवाब देना होगा. सरकार अपने कारगुजारियों को छुपाने के लिए छात्रों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है. दमन के सहारे छात्रों का आंदोलन दबाना चाहते है. कांग्रेस के युवराज बताए कि झारखंड में कैसे लाइट बंद करके छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज और मारपीट कर रहा है.कांग्रेस के युवराज माफी मांगे. कांग्रेस बंदूक के दम पर झारखंड आंदोलनकारी का आवाज दबाने का कार्य करती थी. उसी कांग्रेस के साथ जेएमएम मिलकर सरकार चला रही है और छात्रों पर लाठियां बरसा रही है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामानंद साह उपस्थित थे.


