हेडिंग्ले । इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले ही दिन पांच विकेट लेकर एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम किया है। टंग अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चक्र में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। टंग ने पहले पांच विकेट से पाक की पहली पारी केवल 171 रनों पर समेटने में भी अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 27.18 के प्रभावी औसत से कुल 50 विकेट लिए हैं, जिसमें तीन बार पारी में पांच विकेट लेने का रिकार्ड भी शामिल है। उन्होंने अब ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को भी विकेटों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। स्टार्क दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने नौ टेस्ट में से 48 विकेट लिए हैं और उनके नाम भी तीन पांच विकेट हॉल दर्ज हैं। वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 10 टेस्ट में 26.68 की औसत से 41 विकेट लेकर लिए हैं। वह इस चक्र में मौजूदा में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं, जिनमें दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल है।


