देहरादून । भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में सबसे बड़े आयकरदाता के रुप में सामने आये हैं। ऋषभ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 23 करोड़ 84 लाख रुपये आयकर दिया। ऋषभ की कुल कमाई करीब 120-150 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। हालांकि इस बारे में कोई पक्का प्रमाण नहीं है पर उनकी मैच फीस, आईपीएल और बीसीसीआई अनुबंध के आंकड़े सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं।
उनकी आय के कई स्रोत हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से उन्हें काफी बड़ी राशि मिलती है। दिपिटल्स ने उन्हें 16 करोड़ रुपये पर रखा था। इसके अलावा, वह बीसीसीआई के केन्द्रीय अुनबंध में ग्रेड बी में हैं, जिसके लिए उन्हें सालाना तीन करोड़ रुपये मिलते हैं। भारतीय टीम से भी उन्हें मैच फीस के तौर पर प्रति टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये और प्रति एकदिवसीय के लिए छह लाख रुपये मिलते ।
इसके अलावा विज्ञापनों और ब्रांड शूट और एंडोर्समेंट से भी उन्हें मोटी कमाई होती है। एक ब्रांड शूट के लिए वह लगभग 2.5 करोड़ रुपये प्रति दिन और दो दिन के इवेंट के लिए 4.5-4.75 करोड़ रुपये लेते हैं। एडिडास, ड्रीम 11, बोट, जेएसडब्ल्यू जैसी कई बड़ी कंपनियों के साथ उनके ब्रांड एंडोर्समेंट हैं जिससे उन्हें सालाना 8-15 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। इसमें पोस्ट, इसके अलावा उनके पास दिल्ली से लेकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और रुड़की तक में आलीशान घर हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। कारों की बात करें ते उनके पास 1.32 करोड़ रुपये की ऑडी ए8, लगभग 2 करोड़ रुपये की फोर्ड मस्टैंग और लगभग 2 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज जीएलई जैसी लग्जरी कारें भी हैं। इसके अलावा वह वर्ल्ड पिकलबॉल लीग की एक टीम के मालिक भी है।


