रांची । आज बुधवार को चंद्रशेखर आज़ाद दुर्गा पूजा समिति द्वारा मेन रोड रांची में आयोजित भूमि पूजन एवं खूंटी पूजन का शुभ कार्य चंद्रशेखर आज़ाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रमेश सिंह ने बताय की हर साल की तरह इस साल भी भव्य दुर्गा पूजा पंडल का निर्माण करवाया जाएगा। पूजा की तैयारियों का शुभारंभ आज से हो गया है। पंडाल निर्माण का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। इस वर्ष पूजा को और भी भव्य बनाने की तैयारी चल रही है,जिसमें समिति के सभी सदस्यों का सहयोग मिल रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


