कोडरमा । कोडरमा पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां मोड़ स्थित बाबा होटल में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं लड़कियों को भी मुक्त कराया है, जबकि एक ब्रोकर और होटल प्रबंधन से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1 अगस्त की रात सूचना मिली थी कि बाबा होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नवादा (बिहार) निवासी रंजीत कुमार और बिरेन्द्र कुमार तथा कोडरमा निवासी मो. एहतेशाम शामिल हैं।ब्रोकर और होटल मैनेजर भी पकड़े गए
पुलिस ने देह व्यापार में मध्यस्थता करने के आरोप में उरवां निवासी कैलाश प्रसाद वर्मा को पकड़ा। इसके अलावा होटल मैनेजर रवि कुमार, निवासी गोरहंद मरकच्चो (गिरिडीह), को भी हिरासत में लिया गया।कार्रवाई के दौरान तीन पीड़ित महिलाओं को बरामद कर सुरक्षित मुक्त कराया गया। होटल से कंडोम, शराब और शराब की खाली बोतलें, सिगरेट, शक्तिवर्धक टैबलेट, मोबाइल फोन तथा होटल का आगंतुक पंजी जब्त किया गया। पुलिस ने तीन इस्तेमाल किए गए कंडोम भी बरामद किए हैं।होटल परिसर से दो चारपहिया वाहन और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त की गई। जब्त वाहनों में बीआर 27टी 9407 नंबर की कार, जेएच 02बीयू 5943 नंबर की कार तथा जेएच 02बीवाई 5323 नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी शामिल है।
पुलिस ने चंदवारा थाना में संबंधित धाराओं और अधिनियमों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है और संलिप्तता पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई करने की बात कही है।होटल में जिस तरह से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था और स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी उसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं बताया जाता है की एसपी के निर्देश पर तिलैया थाना की पुलिस ने करवाई की जबकी स्थानीय चंदवारा पुलिस को बाद में मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने जिस होटल में छापेमारी की है उसका संचालक गौरी शंकर वर्णवाल बताया जाता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


