रांची । जेपीएससी की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में अनियमितता मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सीआईडी के अधिकारियों ने शुरु की पूछताछ । लगातार सीआईडी की दबिस और जांच में मिले दस्तावेज से उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी की कोर्ई खबर सामने नहीं आई है। इससे पहले एल ख्यांगते से पहले दिन सीआईड़ी ने करीब 8 घंटे और दूसरे दिन 9 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। जांच के क्रम में एल. खियांग्ते का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है, ताकि जांच पूरी होने तक वे देश नहीं छोड़ सके।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


