संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहरवा – बरहरवा थाना पुलिस ने थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के एक युवक को अवैध देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस तथा सफेद और गुलाबी रंग के संदिग्ध पाउडर के साथ गिरफ्तार किया. इस मामले की जानकारी बरहरवा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता आयोजित कर इंस्पेक्टर संतोष कुमार एवं थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि 28 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम सिरासिन क्षेत्र से एक लाल टेंपो में एक व्यक्ति अवैध हथियार एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री लेकर जा रहा है. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर फुदनी मोड़ पुलिस चेकपोस्ट पर वाहन की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया.
तलाशी के दौरान एक लोडेड देसी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, सफेद रंग का संदिग्ध पाउडर तथा गुलाबी रंग का संदिग्ध पाउडर बरामद किया गया. पुलिस द्वारा जब बरामद हथियार और अन्य सामग्री के वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका और संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान एकराम मोमिन, पिता गियासुद्दीन मोमिन, निवासी धरमडांगा, पोस्ट बेवा, थाना फरक्का, जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है.पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बरहरवा थाना कांड संख्या 194/26, दिनांक 28.07.2026, आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध से संबंधित तथ्यों को स्वीकार किया है.जबकि संदिग्ध पाउडर की जांच सहित अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है.प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस कार्रवाई में बरहरवा थाना के थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह,एसआई जलेन्द्र रजक, हवलदार धमेंद्र मड़ैया, हवलदार सुनील दूबे एवं जवान शामिल थें.और समय रहते सूचना पर कार्रवाई कर अवैध हथियार की तस्करी की आशंका को विफल कर दिया.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


