रांची । रांची के कांके थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से पुलिस ने एक डबल बैरल बंदूक , पांच जिंदा 12 बोर कारतूस, हथियार का लाइसेंस और एक स्मार्टफोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कांके थाना मौके पर पहुंची और वाटर लाइन, रिनपास, कांके से दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। दीपक कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव का निवासी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित का अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद उसने पड़ोसी को डराने के उद्देश्य से फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


