अनंतनाग । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को अनंतनाग शहर में आतंकवादियों के हमले में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी संगठन, ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए हमले की ज़िम्मेदारी ली है।
अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग के लाल चौक पर गोलीबारी दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन हमले में घायल हो गए और उन्हें अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने हुसैन को मृत घोषित कर दिया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और हमलावरों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


