संताल एक्सप्रेस
पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने शनिवार को खूनी रूप ले लिया। घरेलू कलह के दौरान एक व्यक्ति ने कथित रूप से हसुआ से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे अपने पिता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।मृतका की पहचान 26 वर्षीय सोनाभान बीबी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पति एनामुल शेख उर्फ गामा ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी पर हसुआ से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे आरोपी के पिता भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सोनाभान बीबी की मौत हो गई। वहीं आरोपी के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार व पुलिस बल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हसुआ को बरामद कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तैयारी में जुटी थी।वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


