संताल एक्सप्रेस
रांची । आज दिनांक 15.07.2026, बुधवार को रांची प्रेस क्लब में आगामी 18.07.2026 को आयोजित होने वाले आरजेएसपी 2026 को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। संस्था की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. पल्लवी पांडेय ने बताया कि पहली बार आरजेएसपी कैंसर हॉस्पिटल पूरे दिन का कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के जाने-माने ऑनकॉलजिस्ट आएंगे और कैंसर से जुड़ी नई अपडेट्स के बारे में अपने विचार साझा करेंगे। डॉ पांडे ने बताया कि महामहिम राज्यपाल और रांची डीसी को भी उद्घाटन कार्यक्रम में आने का न्योता दिया गया है। हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ प्रभात कुमार रैना ने कहा कि कैंसर में रोज नए नए अपडेट्स आ रही हैं, जिनके बारे में लोगों को बताना और समझाना अति आवश्यक है। तभी हम कैंसर जैसे रोग को नियंत्रित करने में सक्षम होंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. आशीष मोदी, अद्यानंद पांडे, ईशान राज और मुकेश नंद तिवारी मौजूद थे.


