डलास । मिकेल मेरिनो के अंतिम क्षणों में किये एक गोल से स्पेन ने यहां खेले गये फीफा विश्वकप फुटबॉल के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं इस हार से स्टार खिलाड़ी क्रिस्टीयानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम बाहर हो गयी। इस मुकाबले में दोनो ही टीमें तय समय बराबरी पर रही लेकिन मेरिनो ने निर्णायक गोल अतिरिक्त समय में दाग कर पुर्तगाल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस हार के साथ ही दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना भी अधूरा रहा गया। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने मुकाबले से पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा। अपने शानदार विश्व कप करियर में रोनाल्डो ने कुल 27 मैच खेले और 11 गोल किए। इसके अलावा, वह छह अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी भी रहे हैं।
इस मुकाबले की शुरुआत दोनों टीमों ने संतुलित अंदाज में की, हालांकि शुरुआती मिनटों में स्पेन अधिक आक्रामक दिखाई दिया।
वहीं दूसरे हाफ में भी खेल बराबरी का रहा। पुर्तगाल की रक्षा पंक्ति ने स्पेन के हमलों को विफल करना जारी रखा। मुकाबला आगे बढ़ने के साथ रणनीतिक लड़ाई और भी अहम हो गई। लामिन यमल की फ्री-किक पर डियोगो कोस्टा ने एक बार फिर शानदार बचाव करते हुए गेंद को कॉर्नर के लिए बाहर भेज दिया। अंतिम 15 मिनट में राफेल लियाओ के मैदान पर आने से पुर्तगाल के आक्रमण में तेजी आई। लियाओ की शानदार चाल के बाद ब्रूनो फर्नांडीस को गोल करने का सुनहरा मौका मिला, लेकिन उनका प्रयास साइड नेटिंग में जा लगा, जिससे पुर्तगाली समर्थकों में मायूसी छा गई।जब मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम की ओर बढ़ रहा था और लग रहा था कि मैच पेनल्टी शूटआउट में जाएगा, तभी स्पेन ने निर्णायक हमला किया। मिकेल मेरिनो ने खाली जगह का फायदा उठाते हुए डियोगो कोस्टा को छकाया और विजयी गोल दाग दिया, जिससे स्पेनिश खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


