संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – साहिबगंज नगर परिषद कार्यालय में जब से बोर्ड आई है तब से सब-कुछ ठीक ठाक नही चल रहा है.ऐसा इस लिए कहा जा रहा है क्योंकि नगर परिषद वर्तमान समय में दो गुटों में बंटा हुआ प्रतीत हो रहा है.मामला सोमवार का है नप कार्यालय के
सभागार में नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित किया गया था. बोर्ड की बैठक शुरू होने ओर संपुष्टि पर चर्चा होते ही सभी वार्ड पार्षदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करके सभागार से बाहर निकल गए.इस संबंध में नप अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने कहा कि हमलोगों को चुनाव जीतकर यहां आए चार माह हो गया है. शहर की जनता जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आवास योजना को लेकर पूरा परेशान है. चार महीना में विकास क्या काम किया गया है.यह सवाल जनता हम जनप्रतिनिधियों से कर रही है.जनताओ को जवाब मांगने का पुरा अधिकार है.लेकिन हकीकत यह है कि इन चार माह में विकास का कोई कार्य नही हुआ है.उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी मनमानी रवैया कर रहा है.
नगर परिषद का डेढ़ करोड़ का राजस्व घटा में दिखा दिया है. होल्डिंग टैक्स बढ़ा कर लिया जा रहा है.बोरिंग के नाम पर 5 हजार, घर बनाने के नाम पर 8 हजार शुल्क लिया जा रहा है. फिर भी नप को डेढ़ करोड़ घटा में दिखा दिया. लेकिन अब तक उस पर जवाब नहीं दिया.दो बार हुई बोर्ड की बैठक में लिये गया निर्णय पर कोई भी कोई अमल नहीं हुआ. कार्यपालक पदाधिकारी के ऊपर नगर विकास एवं आवास विभाग करवाई करे और उन्हें हटाया.तभी नगर परिषद में विकास का कार्य होगा.वार्ड पार्षद दीपा देवी ने कहा कि दो बोर्ड की बैठक अभी तक हुई है. ये तीसरा बोर्ड का बैठक था.दो बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय पर एक भी अमल नही हुआ. ईओ मनमानी कार्य कर रहे है. इस बार 20 महिला वार्ड पार्षद है. महिलाओं की ज्यादा संख्या देखकर हमलोगों की अनदेखी कर रहे है. हमलोगों की मांग है कि ईओ को हटाकर दूसरा ईओ को चार्ज दिया जाएं.आरोप लगाई कि हमलोग का मानदेय अब तक नहीं मिला है. ईओ कह रहा है पंजाब नेशनल बैंक में खाता खोला जाएं.
ईओ का मनमानी अब हमलोग वार्ड पार्षद बरदाश्त नहीं करेंगे. वही वार्ड पार्षद संजू देवी ने कहा कि बोर्ड में जो भी जनहित के लिए निर्णय लिया गया था.उसको पूर्ण किया जाएं.वार्ड पार्षद सुरेंद्र यादव ने कहा कि अब तक 50 से ज्यादा प्रस्ताव जनहित में बोर्ड ने लिया गया है.उस पर ईओ क्या किया जवाब मांगा तो नहीं दिये.सरकार ईओ को हटाए.सीनियर वार्ड पार्षद चमरू उरांव ने कहा कि ईओ मनमानी कर रहा है. हमलोग बोर्ड में निर्णय लिए लेकिन बोर्ड के निर्णय को अनदेखा कर रहा है.जनहित का मुद्दा पर ईओ कार्य नहीं कर रहा है. पूर्व का विकास योजना के खर्च का हिसाब अब तक न दिया.लाइट, आवास योजना, विकास कार्य सहित जनहित के लिए कार्य हो.मौके पर उपाध्यक्ष विनीता देवी, वार्ड पार्षद सुशील भरतिया, संजू देवी, रौशनी देवी, बेबी खातून, शेखर कुमार पासवान, सुनीता सिन्हा, रश्मि चोखानी, रिफत प्रवीण, पार्वती देवी, रंजीत प्रसाद साह, हिना प्रवीण, बुशरा तहरीम, अमित कुमार साह, नजरुल बारी, अमृता कुमारी, सुनीता देवी, कंचन देवी, वर्षा कुमारी, दीपा देवी, सीमा देवी, सुरेंद्र यादव, मनोज तांती, दुलारी देवी, आरती कुमारी, चमरू उरांव, अंजली कुमारी व पार्वती उरांव, सिटी मैनेजर रवि कुमार, सोनू हरि सहित अन्य उपस्थित थे.
कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा…
बोर्ड की बैठक नगर परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में होती है. बोर्ड मेंबर ने क्या कमेंट किया है इसके बारे में हमे कुछ जानकारी नहीं है. हमलोग जाति, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कैंप लगा रहे है. कुछ दिनों से पोर्टल में समस्या आ रही थी.इस संबंध में विभाग से भी बात हुई है. उन्होंने कहा कि पोर्टल में समस्या आ रही थी तो प्रमाण पत्र में देर हो रहा था. तकनीकी दिक्कतों को समझना होगा.रही बात मनमानी करने का तो हमारे द्वारा निमय संगत कार्य किया जा रहा है.
बोर्ड बैठक रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के लिए अध्यक्ष ने ईओ को लिखा पत्र
साहिबगंज- नगर परिषद अध्यक्ष ने बोर्ड बैठक उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के लिए नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से कहा है कि सर आपके कथन अनुसार मुझे बोर्ड की बैठक की उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने हेतु आदेश प्राप्त के लिए आवेदन की मांग की गई.मैं अपने वर्ण जाति अनुसार आपसे यह अनुमति ले रहा हुं मुझे पता है ईओ सर की आपका वर्ण उच्च होने के कारण आप हमे अध्यक्ष नहीं समझ रहे हैं और न ही अध्यक्ष की गरिमा का ख्याल रखा जा रहा है. आप मुझे आदेश करते है कि आवेदन देने के बाद ही आपको उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने दूंगा. हाथ जोड़कर आपसे निवेदन है कि मुझे अपने कार्यालय में बुलाकर मुझसे हस्ताक्षर ले सकते है.


