दुमका। नगर थाना पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, दुष्कर्म और रुपये वसूलने के गंभीर आरोप में रसिकपुर निवासी 32 वर्षीय विष्णु शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी पर एक महिला को करीब चार वर्षों तक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। इस दौरान आरोपी ने कई बार अश्लील वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर किया, रुपये भी वसूले और बाद में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
लगातार हो रहे शोषण से परेशान पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद 29 जून को नगर थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विष्णु शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता के आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


