पलामू । पलामू जिले के हुसैनाबाद शहर के जपला रेलवे स्टेशन रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर में बीती रात एक चोर ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर में स्थापित मां दुर्गा, मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की प्रतिमाओं से मुकुट सहित सोने-चांदी के अन्य आभूषण चोरी कर फरार हो गया। घटना बुधवार रात करीब दाे बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना मंदिर के सामने लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
इस खबर को भी पढ़ें-तमिलनाडु गैस रिसाव : 14 श्रमिक सकुशल लौटे झारखंड
सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बैग लेकर मंदिर के मुख्य गेट के ऊपर खाली स्थान से अंदर प्रवेश करता हुआ दिखाई दे रहा है। मंदिर के पुजारी आनंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार काे बताया कि उन्होंने बुधवार शाम नियमित पूजा-अर्चना के बाद मंदिर बंद किया था। गुरुवार सुबह जब मंदिर खोला गया तो देवी-देवताओं की प्रतिमाओं से मुकुट सहित सभी कीमती आभूषण गायब मिले। उन्होंने बताया कि चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपये है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर हुसैनाबाद पुलिस जांच में जुट गयी है।
इस खबर को भी पढ़ें-हिमांशु सिंह हत्याकांड : नए SSP के पदभार संभालते ही SIT ने बदली रणनीति


