संताल एक्सप्रेस संवाददाता
उधवा – राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलासगाछी पंचायत के खट्टीटोला गांव में एक युवक का शव आम का पेड़ में फंदे से लटका मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.मिली जानकारी के अनुसार खट्टीटोला गांव निवासी स्व नूर मोहम्मद का 25 वर्षीय पुत्र हबीब शेख का शव उनके घर के पीछे लगे आम के पेड़ पर फंदे में लटका हुआ मिला.घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गया.परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब मंगलवार को परिवार के सदस्य उसे ढूंढ रहे थे.तब घर के पीछे आम के पेड़ पर उसका शव लटका दिखाई दिया.घटना की सूचना राधानगर पुलिस को मिलते ही राधानगर थाना के एसआई शशिकांत यादव सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया.कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोर्स्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया गया.मामले में एसआई शशिकांत यादव ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन नहीं दिया है.पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की खुलासा होगी.घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.ग्रामीणों ने बताया कि मृतक काफी शांत व्यवहार का था.यह भी बताया गया कि मृतक के पिता का कुछ दिन पूर्व जहर खाने से मौत हुई है.मामला हत्या है या आत्महत्या यह पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा होगा.


