संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग राज्य शहरी विकास अभिकरण के बैनर तले रांची के कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में अमृत 2.0 के तहत दो दिवसीय आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को शहरों को पानी व सीवरेज की समस्या से मुक्त करने पर विस्तृत जानकारी दी गई.रेन वाटर हार्वेस्टिंग व जलाशयों के मामले में शहर को आत्मनिर्भर बनाने की भी जानकारी दी गई. रामनाथ पासवान ने बताया कि अमृत 2.0 के तहत शहर के घरों में नल से साफ पानी, हर घर से गंदा पानी निकालने का पक्का इंतजाम, तालाब व कुआं बचाना एवं गंदे पानी को साफ करके दोबारा इस्तेमाल करने जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई. इसका उद्देश्य 2026 तक हर घर नल योजना का कार्यान्वयन करना है. रामनाथ पासवान ने कहा कि गंगा किनारे बसे राज्य के एकमात्र शहर साहिबगंज को जल्द ही स्वच्छ व स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में काम किया जाएंगा.


