रांची । रांची जेएससीए स्टेडियम में जेपीएल टी20 फाइनल मुकाबला देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जिससे वेस्ट गेट पर अफरा-तफरी मच गई। एंट्री के दौरान धक्का-मुक्की बढऩे से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए जिनको हल्की फूल्की चोटें आई है। फाइनल मुकाबला देखने के लिए दोपहर से ही दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
घटना के बाद अव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर नाराज लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए वेस्ट गेट के एक हिस्से में तोडफ़ोड़ की। भगदड़ में घायल हुए दर्शकों को इलाज के लिए रांची के मेन रोड स्थित राज हॉस्पिटल के इमरजेंसी में लाया गया। दो घायल दर्शकों को सदर अस्पताल में जबकि एक मरीज को पारस – एचईसी में त्वरित उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


