नागपुर । महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने कथित तौर पर एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली। घटना धंतोली इलाके की है और मृतक की पहचान 42 वर्षीय डॉ. ईश्वरचंद्र नरहरी चंदेवार के रूप में हुई है। इस घटना से चिकित्सा जगत और शहर के लोग स्तब्ध हैं।
पुलिस के अनुसार डॉ. चंदेवार धंतोली स्थित न्यूरॉन हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपने कमरे में चले गए थे, लेकिन काफी समय तक बाहर नहीं आने पर अस्पताल कर्मियों को संदेह हुआ। दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो डॉक्टर बेहोशी की हालत में मिले। चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कमरे से एनेस्थीसिया का इंजेक्शन बरामद हुआ है, जिससे ओवरडोज लेने की आशंका जताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डॉक्टर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। पुलिस पारिवारिक विवाद और अन्य व्यक्तिगत कारणों की भी जांच कर रही है। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के


