संताल एक्सप्रेस संवाददाता
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। थाना क्षेत्र में 13 जून को उपेन साहा के घर में हुई दिनदहाड़े चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में संलिप्त दो महिला चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात एवं नकद राशि बरामद कर ली गई है।घटना को लेकर पीड़िता द्वारा लिट्टीपाड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पाकुड़ से दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान और नकदी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान निशा बैध (22), पिता बिल्लू बैध व सिमरन बैध (20), पिता करण बैध के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के जांगीपुर जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र स्थित धुलियान रेलवे स्टेशन इलाके की रहने वाली हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के व्यवसायियों और ग्रामीणों में राहत का माहौल है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


