संताल एक्सप्रेस संवाददाता
मंडरो- मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं पीड़िता ने थाना में कांड संख्या 57/26 प्राथमिकी दर्ज में बताई है. कि उसके साथ गांव के सोहेल अख्तर उर्फ सोहेल अंसारी ने जोर-जबरदस्ती दुष्कर्म किया है.इस पर थाना पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सोहेल अख्तर उर्फ सोहेल अंसारी को मोती लक्ष्मी गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया. वहीं दूसरे मामले में थाना क्षेत्र के मंडरो बाजार के दो बच्चे की मां के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताई है कि कजरैल गांव,थाना ठाकुर गंगटी, जिला गोड्डा के निवासी राजेश कुमार यादव ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाई है. मामले को ले कर मिर्जाचौकी थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर आरोपी राजेश कुमार यादव को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.इस संबंध में मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


