◆विभागीय अधिसूचना संख्या 3301 दिनांक 22 मई 2026 को किया गया विलोपित
विशेष संवाददाता
दुमका।राज्य सरकार ने दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कौशल कुमार के तबादले से संबंधित पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना की जारी अधिसूचना के अनुसार विभागीय अधिसूचना संख्या 3301, दिनांक 22 मई 2026 को विलोपित (रद्द) कर दिया गया है।
सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कौशल कुमार, जो वर्तमान में अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका के पद पर कार्यरत हैं, अपने पद पर यथावत बने रहेंगे। इससे पूर्व जारी तबादला आदेश के तहत उनका स्थानांतरण उप सचिव,स्वास्थ्य,चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग,झारखंड रांची के पद पर की गई थी,जो ताजा आदेश के बाद निरस्त हो गई है।
सरकार के इस निर्णय के बाद दुमका प्रशासनिक महकमे में चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। नए आदेश के अनुसार कौशल कुमार फिलहाल दुमका एसडीओ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।


