बदायूं । सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की सनक एक परिवार के लिए मौत का पैगाम ले आई। पत्नी की रील्स बनाने की जिद और पति की टोकाटोकी के चलते हुए विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि आहत पति सोहन सिंह यादव ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना समाज में सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से होने वाले गंभीर परिणामों पर सवाल उठाती है।
सोहन के भाई रोहिताश के अनुसार उनकी पत्नी गुंजन इंस्टाग्राम पर डांस रील्स बनाती थीं, जिस पर गांव के लोग सोहन को टोकते थे। समाज में बदनामी के डर से सोहन ने गुंजन को कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। विवाद बढ़ने पर गुंजन अपने मायके चली गईं और लौटने से इनकार कर दिया। रविवार रात सोहन ने सुलह के लिए फोन किया, पर फिर से बहस हुई। इसी से आहत सोहन ने आत्महत्या कर ली। पांच जून को उनकी शादी की पहली वर्षगांठ थी। पुलिस मामले में शिकायत मिलने पर जांच की बात कह रही है।


