पलामू (झारखंड) । उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से जियारत कर लौट रहे पलामू मेदिनीनगर के पांच व्यक्तियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार आजमगढ़ जिले के कोतवाली देवगांव थाना क्षेत्र में वाराणसी- आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हुई । सभी के शव शनिवार देररात मेदिनीनगर आवास पहुंचे। परिवारों में कोहराम मच गया। गम के माहौल में रविवार को एक साथ पांच जनाजे उठे।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मेदिनीनगर निवासी और चार जिगरी दोस्त एक चालक के साथ कार से बिहार के डेहरी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से सभी किछौछा शरीफ जियारत करने के लिए चले गए और देर रात लौटते वक्त उनकी कार एक खड़े ट्रक के नीचे घुस गई थी। हादसे में तीन की मौके पर मौत मौके पर हुई थी जबकि एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। एक की मौत शनिवार शाम इलाज के दौरान वाराणसी में हुई।
मृतकों में मेदिनीनगरी के कांजी हाउस मोहल्ला निवासी अजमल आलम, गोसिया मदरसा के सोहराब राइन, पनेरीगली निवासी चालक अरबाज खान, मुस्लिम नगर निवासी कैश आलम तथा नूरी मस्जिद मोहल्ला निवासी हाजी अब्दुल रजाक साहब शामिल हैं। सुबह सबसे पहले सुबह सात बजे कन्नी राम चौक के समीप छोटी मस्जिद में जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद एक-एक करके जनाजे मस्जिद के पास लाए गए। जनाजों को कंधा देने के लिए सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। सुबह 10 बजे सभी को पुलिस लाइन रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


