बेगूसराय : सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार से जा रही कार ने टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादस में तीन थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई. यह सड़क हादसा गुरुवार की देर रात बिहार के बेगूसराय जिले में हुई है. जहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-31 पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस दर्दनाक हादसे में मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीन थाना प्रभारी समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई. सभी पुलिसकर्मी राजधानी पटना से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर वापस मधेपुरा लौट रहे थे. इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


