रांची । भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी का नामांकन मंजूर कर लिया गया है। पिछले दो दिनों से जिस नामांकन विवाद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने थे, उस पर आखिरकार चुनाव अधिकारियों ने फैसला सुना दिया है। बता दें कि सत्ता और विपक्ष की तरफ से हाई वोलटेज प्रोटेस्ट झारखंड विधानसभा में देखने को मिला है। बीजेपी समर्थित परिमल नाथवानी के नामांकन करने के बाद चुनाव के रिटर्निंग अफसर ने परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर रख दिया था।
उनके नाम को लेकर कन्फ्यूजन था। कहीं उनका नाम परिमल नाथवानी तो कहीं थानवानी परिमल दर्ज था। इसी लेकर कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने आपत्ति जतायी थी। जिसके बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर रख दिया था, लेकिन दो दिनों तक चले विवाद के बाद आखऱिकार परिमल नथवानी का नामांकन मंजूर कर लिया गया है। बता दे कि झारखंड से राज्यसभा की दो सीट खाली है। लेकिन उम्मीदवार तीन हैं। परिमल नाथवानी जो कि एक निर्दलीय उम्मीदवार हैं, उन्हें बीजेपी का समर्थन प्राप्त है। वहीं गठबंधन की तरफ से जेएमएम से बैद्यनाथ राम और कांग्रेस से प्रणव झा चुनावी मैदान में हैं।


