सोशल मीडिया पर भी दोनो ने एकदूसरे को अनफॉलो किया
मुम्बई । बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के बीच मतभदे गहराने के संकेत मिले हैं। इसका अंदाजा इसी से होता है कि दोनो ने ही सोशल मीडिया में एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। ये भी कहा जा रहा है कि टीम में इन दोनो अनुभवी खिलाड़ियों की नहीं पट रही थी। इसी कारण अब सूर्यकुमार मुम्बई इंडियंस छोड़ना चाह रहे हैं। सूर्या ने अपने सोशल मीडिय अकाउंट से मुंबई इंडियंस से जुड़े सभी पोस्ट भी हटा दिए हैं, जिससे उनके अगले सत्र में टीम छोड़ने की संभावनाएं भी बढ़ गयी हैं।
हाल ही में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद भी बेहद खराब रहा और टीम नौवे नंबर पर रही थी। यह सब हार्दिक के कप्तान रहते हुए। टूर्नामेंट के दौरान ही ऐसी खबरें सामने आई थीं कि हार्दिक को सूर्यकुमार सहित टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों से सहयोग नहीं मिला। इन सीनियर खिलाड़ियों में सूर्यकुमार का नाम भी शामिल था।
हार्दिक और सूर्या के बीच आई दूरियों के कई संभावित कारण हो सकते हैं पर टीम इंडिया की कप्तानी को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के बाद जब रोहित शर्मा ने टी20 कप्तानी छोड़ी, तो नए कप्तान की दौड़ में हार्दिक पंड्या सबसे आगे थे। वह उस समय टीम के उपकप्तान भी थे और उन्हें लंबे समय तक टी20 कप्तान बनाए रखने की योजना थी। हालांकि, चोटों के कारण उनका टीम से अंदर-बाहर होना जारी रहा, जिससे चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार को कप्तान बना दिया।
रोहित की सलाह पर, सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई। ऐसे में हार्दिक के मन में इस बात की नाराजगी जरूर रही होगी कि उन्हें भारतीय टीम का कप्तान नहीं बनाया गया और उन्हें सूर्यकुमार की कप्तानी में खेलना पड़ा। वहीं, आईपीएल में स्थिति इसके विपरीत थी, इसमें हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान थे और सूर्यकुमार को उनकी कप्तानी में खेलना पड़ा। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनो में दूरियां बढ़ गयी होंगी।


