रांची । उद्योगपति परिमल नाथवानी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। नाथवानी नामांकन के दौरान भाजपा विधायक सीपी सिंह, रागिनी सिंह और नवीन जायसवाल समेत कई नेताओं की मौजूदगी ने उनके प्रति भाजपा के समर्थन के संकेत स्पष्ट कर दिए। सूत्रों के अुनसार भाजपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारकर नथवाणी को समर्थन देने की रणनीति बनाई है। जदयू, लोजपा और आजसू के विधायकों के भी उनके प्रस्तावक बनने की चर्चा है।
परिमल नथवाणी इससे पहले 2008 और 2014 में झारखंड से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में वे आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। झारखंड में उनके पुराने राजनीतिक और सामाजिक संबंध उनकी दावेदारी को और मजबूत बना रहे हैं। यदि चुनाव में क्रॉस वोटिंग होती है तो परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। 18 जून को होने वाले मतदान से पहले हर दल अपने विधायकों को साधने में जुट गया है। ऐसे में झारखंड राज्यसभा चुनाव केवल संख्या का खेल नहीं, बल्कि रणनीति और राजनीतिक प्रबंधन की भी बड़ी परीक्षा बनता दिख रहा है।


