संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । शनिवार के दिन पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों बड़ी ही दर्दनाक मौत हुई है। जिससे पूरे इलाके में माहौल गमगीन हो गई।यदि परिजनों की माने तो पारिवारिक कलह से परेशान होकर विवाहिता अकीबा खातून ने कुएं में छलांग लगा कर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला एवं आवश्यक दस्तावेज तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया ।
मृतका के पिता यूसुफ शेख ने बताया कि उनकी बेटी पिछले तीन-चार वर्षों से पारिवारिक विवाद परेशान रहती थी। मेरी बेटी अकीबा का पति इरफान शेख अक्सर उसके साथ मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। उनकी बेटी की मौत के पीछे उसके पति की भूमिका हो सकती है। अकीबा खातून की दो छोटी बेटियां हैं। जो अब बेसहारा हो गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था । नगर थाना प्रभारी ने बताया कि कुआं में गिरकर एक महिला की मौत की खबर मिली थी। हत्या है या आत्महत्या पूरे घटनाक्रम में पुलिस की पैनी नजर है।, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


