◆महिला पॉलिटेक्निक दुमका में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की पहल, विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित
दुमका । विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) की पूर्व संध्या पर गुरुवार को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद (जेएसपीसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय-सह-प्रयोगशाला, दुमका द्वारा महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभागार में चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, भारत सरकार द्वारा निर्धारित थीम “Inspired by Nature. For Climate. For Our Future.” के तहत किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पदाधिकारी अमूल कुमार सोरेन, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार, कॉलेज के शिक्षकगण तथा प्रदूषण नियंत्रण परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के महत्व तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक किया गया।
चित्रांकन प्रतियोगिता में नीतू कुमारी ने प्रथम, स्मृति रानी ने द्वितीय तथा राखी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में संजना कुमारी प्रथम, पूजा कुमारी द्वितीय तथा सोनाक्षी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।प्रतियोगिता के विजेताओं को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद, दुमका की ओर से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।


