जरमुंडी : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को दुमका डीएसओ राजशेखर प्रसाद दुमका से साइकिल चलाते हुए बासुकीनाथ पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के उपरांत उन्होंने बताया कि साइकिलिंग स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा ईंधन बचाने की अपील के साथ-साथ इसे स्वास्थ्य कारणों से जोड़ते हुए कहा कि साइकलिंग स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर है।
उन्होंने आम जनों से भी अपील की है कि वे भी अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करें। डीएसओ ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य परिवहन के एक सरल, किफायती, विश्वसनीय, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल साधन के रूप में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना है। साइकिल का उपयोग स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद करता है। उन्होंने युवा पीढ़ी की अत्यधिक सहभागिता की बात कही।


