संताल एक्सप्रेस
पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का बुधवार को हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार बेनी प्रसाद गुप्ता लंबे समय से बीमार चल रहे थे।बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि बेनी प्रसाद गुप्ता दो बार बिहार विधानसभा के सदस्य व पाकुड़ विधानसभा से दो बार भाजपा के विधायक रह चुके थे।पूर्व विधायक के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है और समर्थकों में गहरा दुःख देखा जा रहा है।


