पहचान पत्र बनाकर फर्जी एकाउन्ट खोला जाता था।*
रांची। गोंदा थाना क्षेत्र के चाँदनी चौक, धावन नगर के पास रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ अपराधी जमा हुए हैं तथा साईबर ठगी से संबंधित अपराध कर रहे हैं। उक्त अपार्टमेंट में विधिवत छापामारी करने पर फ्लैट के अंदर कुल 05 लोगों को उपस्थित पाया गया तथा तलाशी लेने पर उक्त पाँचों लोगों के पास से कई आपत्तिजनक समान बरामद हुए। पुछताछ करने पर बताया गया कि उक्त लोगों के द्वारा अन्य लोगों का फर्जी पहचान पत्र बनाकर उनका फर्जी एकाउन्ट खोलकर साईबर अपराध किया जाता है। सभी सामानों को विधिवत जप्त करते हुए गिरफ्तार किया गयाl*
जब्त समानो की सुची
1. विभिन्न बैंको के अलग-अलग नाम से कुल 50 पासबुक,
2. विभिन्न बैंको के कुल 26 डेविट कार्ड,
3. विभिन्न बैंको के अलग- अलग नाम से कुल 08 चेक बुक,
4. कुल 13 मोबाईल फोन जिसमें 08 का लॉक खुले होने के कारण IMEI No. नोट किया गया जवकि 03 मोबाईल स्क्रीनलॉक, 01 मोबाईल स्वीच ऑफ तथा 01 मोबाईल का पीन द्वारा स्क्रीन लॉक
5. 03 आधार कार्ड


