प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवारों में किसी ने नही पहना था हेलमेट
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबग/बोरियो-बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग के चतरा धोगड़ा क्रेशर समीप शनिवार को बाइक दुर्घटना में तीन लोगो कि मौत हो गई एवं एक लोग घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार उधवा निवासी झारखंड पुलिस कॉन्स्टेबल 35 वर्षीय हृदय कुमार सरकार अपने बुलेट बाइक से गोड्डा से अपने घर उधवा जा रहे थे. वहीं विपरीत दिशा से तीनपहाड़ वृंदावन निवासी सनाउल अंसारी, साहिल अंसारी और मिराज अंसारी तीनो एक ही बाइक में सवार होकर बोरियो कि ओर आ रहा था. इसी दौरान चतरा धगोड़ा समीप दोनों की बाइक की आमने सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिससे उधवा निवासी हृदय कुमार सरकार एवं 25 वर्षीय मिराज अंसारी कि घटनास्थसल पर ही दर्दनाक मौत हो गई एवं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायल सनाउल अंसारी एवं शाहिल अंसारी को राहगीरों एवं ग्रामीणों के मदद से ईलाज के लिए बोरियो सामुदायिक केंद्र लाया गया.
जहां डॉ विवेक भारती एवं रोहित कुमार गौंड के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया.वही साहिबगंज सदर अस्पताल में घायल शाहिल अंसारी की मौत हो गई.वही घटना की सूचना बोरियो पुलिस को मिलते ही एएसआई धमेंद्र नाथ साह, प्रभा शंकर दुबे दल बल के साथ घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया एवं छानबीन में जुट गई है.उधवा निवासी मृतक हृदय कुमार सरकार झारखंड पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल थे. जो वर्तमान में गोड्डा न्यायालय में पदस्थापित थे. हृदय कुमार सरकार अपने घर उधवा जा रहे थे.वही साहिबगंज सदर अस्पताल में तीनो मृतकों के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सक डॉ मोहन मुर्मू एवं डॉ मुकेश कुमार के द्वारा किया गया.वही तीनो मृतको के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


