संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट –बरहेट थाना क्षेत्र के सोनाजोरी-धन जोरी गांव में बुधवार-गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने अलग-अलग घरों से 11 मोबाइल फोन चोरी कर इलाके में सनसनी फैला दी. एक ही रात में इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल चोरी होने की घटना से ग्रामीण हैरान और भयभीत हैं. मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने किसी दुकान को निशाना नहीं बनाया. बल्कि गांव के विभिन्न घरों में घुसकर मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया. सुबह जब लोगों को मोबाइल गायब होने की जानकारी मिली तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया.पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि रात में किसी को भी चोरी की भनक तक नहीं लगी. चोर कब घरों में घुसे और मोबाइल लेकर फरार हो गए. इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी.घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है.
सूचना मिलते ही बरहेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों का सुराग लगाने में जुटी हुई है.ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ गई है. आए दिन हो रही चोरियों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


