रांची। नीट मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय से बाहर निकल आए और दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी एवं धक्का-मुक्की हुई।
भाजपा नेता अशोक बड़ाईक, शशांक राज सहित कई कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी के चमचों वापस जाओ” के नारे लगाते हुए विरोध जताया। स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस-एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हरमू पेट्रोल पंप तक खदेड़े। बाद में पुलिस प्रशासन ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया और माहौल को शांत कराया।
मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता अशोक बड़ाईक और शशांक राज ने कहा कि कांग्रेस-जेएमएम सरकार झारखंड के आदिवासी-मूलवासी युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल एवं उत्पाद सिपाही जैसी परीक्षाओं में लगातार भ्रष्टाचार हुआ है और युवाओं के अधिकारों को बेचने का काम किया गया है।
उन्होंने कहा कि आज राज्य का युवा जवाब मांग रहा है, लेकिन सरकार रोजगार और पारदर्शिता पर जवाब देने के बजाय युवाओं का मजाक उड़ाने का काम कर रही है।कभी अंडा, मुर्गी, बेचो, बकरा सुअर पालो कहकर युवक के सपनों का मजाक उड़ा रही है।
इस दौरान अशोक बड़ाईक, शशांक राज, सूरज चौरसिया, नीरज सिंह, संजय चौधरी, रितेश तिवारी, सुबोध कांत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


