– ऑटो की सीट के नीचे छुपा कर बिहार ले जा रहा था
– टुंडी में चेकिंग में धराया
धनबाद। चार सौ बोतल अवैध शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी टुंडी से हुई है। गिरफ्तार ललन कुमार बिहार के बेगूसराय का रहनेवाला है। वह ऑटो की सीट के नीचे शराब की बोतल छुपा कर ले जा रहा था।
सोमवार डीएसपी -2 नजीर अख्तर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने 400 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, ऑटो रिक्शा और मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
बताया कि रविवार को पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के बड़बाद जंगल मेन रोड के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गोविंदपुर की ओर से आ रहे एक सवारी ऑटो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक ऑटो छोड़कर भागने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान ऑटो की सीट के नीचे तरीके छिपाकर रखी गई 400 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह शराब की खेप को झारखंड से बिहार ले जाकर बेचने वाला था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 37 वर्षीय ललन कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पूर्वी टुंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


