पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र स्थित पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय में 20 मई 2026 को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए 50 फीट कॉपर केबल एवं तार काटने में प्रयुक्त चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।मामले को लेकर कार्यपालक अभियंता अनंत प्रसाद ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड संख्या-111/26 दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानन्द आज़ाद के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।
विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हबीब शेख उर्फ हाबील शेख उर्फ सूरज शेख (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी नया बल्लभपुर, थाना नगर, जिला पाकुड़ का निवासी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नगर थाना, मुफ्फसिल थाना तथा आरपीएफ पोस्ट पाकुड़ में पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया कॉपर केबल तथा तार काटने में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया।छापामारी दल में नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, पुलिस पदाधिकारी आशीष कुमार राम, सविता कुमारी एवं नगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


