संताल एक्सप्रेस
पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बीजीआर कोल माइंस कंपनी से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने किया।घटना बीते 14 मई की रात बीजीआर कोल माइंस कंपनी साइट पर हुई थी। अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को एसपी अनुदिप सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीजीआर कोल माइंस कंपनी द्वारा बड़दाहा गांव के पास सड़क,नाला एवं पुल निर्माण कर रही थी। तभी 14 मई की रात दो नकाबपोश अज्ञयात व्यक्ति ने कार्य मे तैनात कर्मियों को लाल रंग से लिखा पर्चा दिया था। पर्चे में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी एवं टीपीसी के नाम पर 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी।इस मामले में कंपनी के पदाधिकारी ने अमड़ापाड़ा थाना में आवेदन देख कर कांड संख्या 34/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व मे एक छापेमारी टीम का गठन किया। टीम ने कई पहलुओ से जांच की और तकनीक सूचना के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बड़दाहा निवासी चांद हांसदा उर्फ चुटरोय हांसदा और पचुवाड़ा निवासी चानुस सोरेन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया। एसपी ने बताया कि उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, एसआई चंदन कुमार सिंह, पप्पू कुमार, एएसआई अमित कुमार राय आदि पुलिस बल शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


