संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज –बरहेट थाना क्षेत्र के बरहेट बाजार में मंगलवार को आभूषण व्यवसायी प्रदीप डोकानियां के मध्य बाजार स्थित दुकान से अज्ञात बाइक सवार चोरों ने करीब 3 लाख के आभूषण ले लेकर फरार हो गए .व्यवसाई प्रदीप डोकानियां ने बताया कि मंगलवार को अन्य दिनों की तरह हम दुकान पर थे.करीब 10:15 बजे दो बाइक सवार युवक उनकी दुकान पर पहुंचा.उसमें से एक ने उनसे पत्नी के लिए सोने की चेन खरीदने की बात कही और कहा कि वजनदार सोने का हार दिखाएं. इस पर दुकानदार प्रदीप ने अलग-अलग डिजाइन के कुछ हार एक डिब्बा पर रखकर काउंटर में रख दी.तभी बाइक सवारों ने उनमें से एक हार खरीद लिया और उन्हें बातों में उलझाकर सोने का लॉकेट दिखाने को कहा. और फिर अचानक डिब्बा में रखी सोने की चेन मुट्ठी में भरकर दुकान से बाहर की ओर दौड़ लगा दी. जब तक दुकानदार शोर मचाते हुए दुकान से बाहर निकले और आस-पास के लोगों को जानकारी दी.तब तक बाइक सवार दोनों चोर भाग निकले.
दुकानदार प्रदीप डोकानिया के अनुसार बाइक सवारों द्वारा लेकर भागे सभी सोने की चेन करीब 12-14 ग्राम की थीं. जिनकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है.इधर आए दिन घट रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है.
इस संबंध में बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


