दुमका। शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड काठीकुंड की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को स्थानीय डाक बंगला में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से दुमका लोकसभा के सांसद नलिन सोरेन, शिकारीपाड़ा के विधायक आलोक कुमार सोरेन और जिला परिषद अध्यक्षा जॉयस बेसरा शामिल हुईं। बैठक का मुख्य फोकस एस.आई.आर, जनगणना और सांगठनिक मजबूती पर रहा।
बैठक के दौरान सांसद, विधायक और जिला परिषद अध्यक्षा ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एस.आई.आर, जनगणना, बी.एल.ए -1 तथा बी.एल.ए-2 से जुड़े तकनीकी व सांगठनिक विषयों की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने आगामी सांगठनिक कार्यों को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
इस दौरान प्रखंड के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को सांसद व विधायक के सामने प्रमुखता से रखा। कार्यकर्ताओं की बातों को सुनने के बाद विधायक आलोक कुमार सोरेन ने जनता से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र व उचित समाधान का पूरा भरोसा दिलाया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में झामुमो जिला प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल सलाम अंसारी, सांसद प्रतिनिधि जॉन सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सनाउल अंसारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोहर अग्रवाल, प्रखंड सह सचिव टिंकू भगत और मीडिया प्रभारी कलीम उपस्थित थे। इनके अलावा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुहागिनी, सक्रिय कार्यकर्ता रोबिन लाहा, हेमंत भगत, रहमत अली, जीविनियश, इम्तियाज, विलियम, जीरू राय सहित सभी पंचायतों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


