मुम्बई । आईपीएल 2026 का लीग चरण अब समाप्त होने जा रहा है और तीन टीमें अपने चरम पर है और प्लेऑफ की दौड़ अब बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गई है। जहां तीन टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और गुजरात टाइटन्स (जीटी) प्लेऑफ में पहुंच गयी हैं। ऐसे में बचे हुए एक स्थान के लिए पांच टीमों में टक्कर है। ऐसे में अब बचे हुए मैचों में हार-जीत के परिणाम से इस टीम का फैसला होगा।
चौथे और अंतिम स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला होना है। ऐसे में हर टीम की नजर न सिर्फ अपने प्रदर्शन पर है, बल्कि दूसरी टीमों के परिणामें पर भी लगी हैं।
इन पांच टीमों में राजस्थान रॉयल्स की दावेदारी सबसे मजबूत है। उसके अभी दो मैच बचे हैं, और संयोग से वे दोनो ही ऐसी टीमों से हैं जो प्लेऑफ से बाहर हो गयी हैं। अगर राजस्थान रॉयल्स अपने इन दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर लेती है, तो वह आसानी से 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। यह एकमात्र टीम है जो अपने बल पर क्वालीफाई कर सकती है और उसे किसी और के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं रहना होगा।
वहीं राजस्थान अगर एक भी मैच हारती है, तो हालता बदल जाएंगे और पंजाब किंग्स व कोलकाता नाइट राइडर्स की राह बन जाएगी। पंजाब किंग्स इस समय अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और बचे हुए मैच को जीतकर भी अधिकतम 15 अंकों तक ही पहुंच सकती है। उनका एक मैच लखनऊ के खिलाफ बाकी है। उधर, कोलकाता नाइट राइडर्स को भी अपने दो मैच खेलने हैं। उसके मुंबई इंडियंस से और दिल्ली कैपिटल्स से खेलना है। अगर केकेआर अपने दोनों मैच जीत जाती है, तो उनके भी 15 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में नेट रन रेट (एनएनआर) निर्णायक भूमिका निभाएगा, जहां पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी है।
दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स और मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की भी अभी कुछ उम्मीदें बची हैं पर उनके लिए रास्ता काफी कठिन है। उन्हें न सिर्फ अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे, बल्कि उन्हें यह भी उम्मीद करनी होगी कि पंजाब और केकेआर अपने बचे हुए मैचों में से कम से कम एक-एक मैच हार जाये। यह स्थिति उनके क्वालीफाई करने के लिए कठिन समीकरणों पर निर्भर करती है। ऐेसे में अब एक भी गलती इन टीमों को बाहर करने के लिए पर्याप्त है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


