खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां साइको थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों की हत्या धारदार हथियार से सिर के अलग अलग हिसा में वार किया गया है घटना खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र अंतर्गत कूदा पंचायत के जीयूरी गांव की है।मृतकों की पहचान बिशु पहान (उम्र लगभग 16 वर्ष), पिता मुनि पहान, वहीं दूसरा सुमी मुंडू (उम्र लगभग 17 वर्ष), पिता मांगा मड़की के रूप में की गई है।परिजनों के अनुसार, बीती रात गांव में आयोजित छौ नृत्य कार्यक्रम देखने दोनों गए थे।
इसी दौरान कुछ लोगों के साथ उनका विवाद भी हुआ था। सुबह सूचना मिली कि मेला स्थल से करीब 500 मीटर दूर झाडिय़ों में दोनों के शव पड़े हैं।सूचना मिलते ही साइको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध था, हालांकि बाद में आपसी सहमति से दोनों को अलग कर दिया गया था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।इस पूरे मामले में खूंटी के एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि दोनों युवक-युवती छौ नृत्य देखने गए थे और देर रात से लापता थे। आसपास खोजबीन के दौरान सुबह उनका शव बरामद किया गया।फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है।


