संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- साहिबगंज जिला मुख्यालय के समाहरणालय के सामने एक फल दुकानदार के साथ शुक्रवार को कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. चाकू घायल के पीछे गर्दन में, बाया हाथ व पीठ में लगी है.हुई घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल दुकानदार को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.जहां चिकित्सक ने घायल दुकानदार का इलाज प्रारंभ कर दिया.मिली जानकारी के अनुसार घायल दुकानदार केलाबाड़ी समलापुर
के रहने वाला 25 वर्षीय मुकेश मंडल है. घायल ने बताया कि एक युवक मेरे दुकान पर आया और हमसे भाई के बारे में पूछ रहा था. नहीं बताने पर वे तीन से चार युवक के साथ आया और अचानक मेरे साथ मारपीट करने लगा. इस दौरान उन लोगो ने चाकू से हमला कर मुझे गंभीर रूप से घायल होकर दिया. घायल दुकानदार ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने उसके दुकान के गल्ला में रखे करीब बस हजार रुपए भी लेकर फरार हो गया. वही घायल ने बताया कि लोगो से पता चला कि उक्त युवक का नाम दीपक है.घायल का कहना है कि उसके भाई के साथ कभी कुछ विवाद हुआ होगा. इसके कारण वे लोग प्लानिंग कर मेरे साथ मारपीट किया है. वही घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


