हिरणपुर प्रमुख तत्काल प्रभाव से मुक्त अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित
संताल एक्सप्रेस
जितेन्द्र दास
पाकुड़ । जिले के हिरणपुर प्रखंड के प्रमुख रानी सोरेन की कुर्सी की चारों पाया हिल चुकी है। हिरणपुर प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन के विरुद्ध पंचायत समिति के 14 सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए डीसी मेघा भारद्वाज के पास कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही, सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार ,विकास के गति को बाधित करने जैसे संगीन आरोप लगाते हुए कुछ दिन पूर्व आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर उपायुक्त के दिशा निर्देश के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में मतदान की प्रक्रिया पुरी गई। जिसमें 18 सदस्यों में से 17 सदस्यों ने प्रमुख के विरोध की विपरीत मतदान किया। जिससे उसकी प्रमुख के पद पर बने रहने की गुंजाइश न के बराबर है। इसे लेकर पूर्व में 13 पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ हिरणपुर को अविश्वास प्रस्ताव सौपा था। इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी की उपस्थिति में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई । जिसमें दोनों पक्षो द्वारा अपनी अपनी बातों को रखा गया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। इस दौरान पंचायत समिति के सभी 16 सदस्य , विधायक व सांसद के प्रतिनिधि भी सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। जहां कुल 18 सदस्यों में से 17 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इसके बाद हिरणपुर प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया। और नियानुसार रानी सोरेन को तत्काल प्रभाव से प्रमुख पद से मुक्त कर दिया गया।
———————————————-
क्या कहते है उपप्रमुख हिरणपुर
उप प्रमुख अब्दुल गनी ने बताया कि पंचायत समिति के सभी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में अपना मत दिया है । उन्होंने बताया कि प्रमुख की मनमानी कार्यशैली और पंचायत समिति मद की राशि की मनमाने ढंग से उपयोग करने से सभी सदस्य नाराज थे। जिसको लेकर अविश्वास प्रस्ताव की गई थी।
————————————————
क्या कहते है पंचायत समिति सदस्य बगशीश पंचायत
सुकुमार मंडल पंचायत समिति के सदस्य ने बताया कि प्रमुख द्वारा विकास के कार्यों में बाधा डालना, सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करना, पंचायत समिति के की राशि समय पर खर्च नहीं करने से सभी सदस्य नाराज थे। प्रमुख ने सभी के बातों को अनसुना किया। जिसका परिणाम आज उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
————————————————–
कहा कहते है एसडीओ
उधर एसडीओ साइमन मरांडी ने कहा की बैठक संपूर्ण कार्यवाही शांति पूर्ण एंव विधिसम्मत तरीके से संपन्न हुई।
सभी सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


