गोड्डा । ललमटिया थाना क्षेत्र के कुसुमघाटी में एक मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर पर इलाज के दौरान पहाड़िया महिला की मौत का आरोप है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। क्षेत्र में सप्ताह भर के दौरान दो दो पहाड़िया महिला की मौत झोला छाप डॉक्टर के इलाज की लापरवाही की वजह से हुई है।परिजन एवं
ग्रामीणों का आरोप है कि कुसुमघाटी स्थित राजेंद्र मेडिकल कुसुमघाटी के डॉक्टर के द्वारा बीमार महिला रोगी धरमि पहाड़ीन का इलाज किया जा रहा था सुई देने के बाद धर्मी का मौत हो गई। यहां इलाज के लिए आई पहाड़िया महिला को एक इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि एक इंजेक्शन और जीवन खत्म हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई और दोषी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।गौरतलब है कि जिले में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा अवैध क्लीनिक चलाने का मामला पहले भी सामने आता रहा है। डीसी लोकेश मिश्रा ने हाल की स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में बिना निबंधन के अवैध क्लीनिक-नर्सिंग होम पर जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया था।फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच कर रही है। मेडिकल हॉल को बंद कर संबंधित आरोपी फरार है।पुलिस के अनुसार लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


