प्रदीप मुखर्जी बोले- अंक नींव हैं, अनुशासन असली जीत
दुमका। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित होने के बाद सिदो कान्हू उच्च विद्यालय, दुमका के प्रांगण में उत्सव और उत्साह का माहौल रहा। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक विशेष प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण में न केवल सफल छात्र-छात्राएं शामिल हुए, बल्कि उनके अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
सेमिनार के दौरान विद्यालय के सचिव प्रदीप मुखर्जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि परीक्षा के अंक भविष्य की नींव जरूर हैं, लेकिन वास्तविक सफलता अनुशासन और निरंतर सीखने की ललक से ही संभव है। सिदो कान्हू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी एवं प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और उन्हें जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की सीख दी।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक अभय आनंद ने आधिकारिक आंकड़े साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष परीक्षा में कुल 141 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 105 छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय की निर्देशिका सुनीता मुखर्जी ने सभी सफल परीक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया।
संकाय वार टॉपर्स की सूची
विज्ञान संकाय
1. शिवम मोदी – 92.6% (प्रथम)
2. अनुभव हिम्मतसिंहका – 92.2% (द्वितीय)
3. ईशान बर्मन – 88% (तृतीय)
4. बर्षा कोटरीवाल – 86.4% (चतुर्थ)
5. अर्णव देवांगन – 82.4% (पंचम)
वाणिज्य संकाय
1. वंशिका पाठक – 93.6% (प्रथम)
2. मैथिली कुमारी – 91% (द्वितीय)
3. शांभवी पांडे – 86.8% (तृतीय)
4. कोमल गुप्ता – 83.8% (चतुर्थ)
5. काम्या कृष्णम – 81.8% (पंचम)
——
कला संकाय
1. कृतिका सिंह – 93.6% (प्रथम)
2. गुंजन गुप्ता – 84.8% (द्वितीय)
3. अंकित आनंद – 84.4% (तृतीय)
4. अमन कुमार – 81.4% (चतुर्थ)
5. स्नेहा मंडल – 79.6% (पंचम)
—–



